फ़िरोज़ाबाद / शिकोहाबाद, विकास पालीवाल । अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के कार्यक्रम की कबरेज के लिए नोएडा से अयोध्या जा रही एक चैनल की ओबी वैन पीछे से आ रहे ट्रक द्वारा कट मारने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वैन के चालक सहित तीन लोग घायल हो गये। हादसे की जानकारी होते ही थाना पुलिस और पतंजलि से जुड़े डॉ. पीएस राना मौके पर पहुंच गये और घायलों को अस्पताल भेजा। पीड़ित ने थाने में ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है। नोएडा से आस्था चैनल की ओवी बैन अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन का टेलीकास्ट करने के लिए जा रही थी। गाड़ी में चालक के अलावा दो चैनल के पत्रकार भी साथ थे। सोमवार सुबह जब गाड़ी नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नसीरपुर कट के समीप पहुंची, तभी पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने कट मार दिया। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर डिबाइडर से टकराकर पलट गई। जिससे कार में सवार चालक समेत तीन लोग घायल हो गये।
हादसे की जानकारी होते ही नसीरपुर पुलिस और यूपीडा की गाड़ी पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया। हादसे में प्रदीप गिरि पुत्र सुदर्शन गिरी, अमित सिंह पुत्र इंद्रदेव सिंह और चालक गोपाल शर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद शर्मा निवासी नोएडा घायल हो गये। हादसे के बाद मौके पर सपा एमएलसी डॉ. दिलीप यादव, एएसपी डॉ. ईरज राजा, डॉ. पीएस राना, प्रधान कर्मवीर सिंह, कमलेश यादव, डॉ. मनोज यादव भी पहुंच गये और घायलों की मदद की । साथ ही नोएडा भेज दिए गए ।


No comments:
Post a Comment