गौशाला परिसर में किया वृक्षारोपण, खिलाया गाय को गुड़
उरई (जालौन), अजय मिश्रा । विधायक गौरीशंकर वर्मा ने डकोर ब्लॉक की ग्राम पंचायत मुहाना में बुधवार को आयोजित चैपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। कोरोना कि वजह से सोशल डिस्टेंसिंग के पालन कराने के लिए लोगों से अपील की व गांव में हो रहे कार्यों का हाल भी जाना। गांव में बनी सड़कों को देखा, व लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने को कहा।
 |
| चौपाल में ग्रामीणों की समस्यायें सुनते विधायक। |
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन योजना, महिला सशक्तिकरण, पंडित दीनदयाल विद्युत परियोजना, प्रधानमंत्री सड़क योजना, खाद्य सुरक्षा योजना प्रवासियों को राशन किट आदि योजनाओं के जनहित के लिए ही संचालित की हैं। उन्होंने समस्याएं सुनने के बाद अधिकारियों व कर्मचारियों को सभी समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। व ग्राम में बनी गौशाला का निरीक्षण किया व गाय को गुड़ भी खिलाया और गौशाला व पंचायत परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इस दौरान साथ में गुरु प्रसाद शर्मा, दिवाकर शास्त्री पूर्व जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा, सुभाष पिंडारी, प्रशान्त तिवारी, मोनू मिश्रा, वीर सिंह राजपूत, शिवकुमार राजपूत आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment