26 हजार बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 12, 2020

26 हजार बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक

कदौरा (जालौन), अजय मिश्रा । 13 अगस्त से 5 सितंबर तक चलने वाले बाल स्वास्थ्य पोषण माह को देखते हुए चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अशोक कुमार ने स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि अपने अपने क्षेत्रों में तैयारिया पूर्ण कर ले बाल स्वास्थ्य पोषण अभियान में कोई बच्चा विटामिन ए की खुराक से वंचित न रह जाए किसी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

चिकित्सा अधीक्षक डा. अशोक कुमार।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि 117 गांव के 26 हजार बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जाएगी। 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को। ताकि बच्चांे में रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़े और उनको रतोंधी जैसी बीमारियों से बचाया जा सके इस अभियान में 82 स्वास्थ्य कर्मियों सहित आशा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का योगदान रहेगा जो डोर टू डोर बच्चों को विटामिन ए की खुराक देगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages