मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पहना मूछों वाला मास्क, अजब अंदाज में देखकर दंग रह जाएंगे आप - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 10, 2020

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पहना मूछों वाला मास्क, अजब अंदाज में देखकर दंग रह जाएंगे आप

भोपाल, अंकित जैन - मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपने नए अंदाज से सबको चौंका दिया। मास्क नहीं पहनने के कारण विवादों में रहने वाले गृह मंत्री ने अब अपने ही चेहरे की फोटो वाला मास्क तैयार कराया है। मुस्कुराते हुए इस मास्क को देखकर नहीं लगता कि उनके चेहरे पर कुछ है। इससे पहले मास्क नहीं पहनने के कारण कांग्रेस ने उन्हें मास्क पहनाने वाले को 11 हजार रुपए का नकद इनाम देने की घोषणा की थी।


पहले सिर्फ गमछा गले में रहता था

कांग्रेस के निशाने पर लेने के पहले नरोत्तम गले में एक गमछा भी डालकर रखते थे। सार्वजनिक रूप से बिना मास्क के लोगों के मिलने को लेकर विवादों में आ गए थे। उन्होंने कांग्रेस के इनाम रखने पर कहा था कि आप लोगों ने मेरे गले में एक गमछा देखा होगा। यह तीन लेयर में है। मैं कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करता हूं। हालांकि उसके बाद उन्होंने मास्क लगाना शुरू कर दिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages