समाजवादी पार्टी के नेता की कोरोना से मौत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 10, 2020

समाजवादी पार्टी के नेता की कोरोना से मौत

दो पाजिटिव मिले, कुल पाजिटिव केस 352, एक्टिव 78 

बांदा, के एस दुबे । जिले में अब तक कोरोना से चार मौतें हो चुकी हैं। कानपुर के कांशीराम अस्पताल के कोविड सेंटर में भर्ती समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष की उपचार के दौरान सोमवार की सुबह मौत हो गई। सपा नेता की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मालुम हो कि तीन दिन पूर्व ही सपा नेता के छोटे भाई की भी मौत हो गई थी। हालांकि निधन के समय वह कोरोना नेेगेटिव हो गए थे। इधर, सोमवार को जिले में दो नए कोरोना पाजिटिव केस पाए गए हैं। इनको मिलाकर अब तक पाजिटिव केस की संख्या 352 हो गई है जबकि एक्टिव केस 78 बताए जा रहे हैं। 

मृतक दिनेश कुमार दिन्ना
समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष और शहर की खास सख्शियत दिनेश कुमार दिन्ना (60) को कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद कानपुर के कांशीराम अस्पताल स्थित कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया था। वहां पर उनका उपचार किया जा रहा था। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। सोमवार को सुबह उपचार के दौरान दिनेश कुमार दिन्ना ने अंतिम सांस ली। सपा नेता की मौत के साथ कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या चार हो गई है। दिन्ना की मौत की खबर मिलते ही समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और शहर के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया है कि अंतिम संस्कार कानपुर में ही किया जाएगा। गौरतलब हो 7 अगस्त को सपा नेता के छोटे भाई जितेंद्र शर्मा का भी कानपुर में एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनको भी पाजिटिव पाए जाने के बाद कानपुर में भर्ती कराया गया था। वहां दो दिन बाद उनकी रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव आई थी। गौरतलब हो कि अब तक जिले में कोरोना से चार लोगों की मौत हो चुकी हैं। इनमें अतर्रा के सर्राफा व्यवसायी के अलाव देहात कोतवाली के जमालपुर गांव निवासी एक वृद्ध, सर्वोदय नगर निवासी दैनिक अखबार के जिला संवाददाता भी शामिल हैं। 

आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल गौरव दयाल ने बताया कि सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में कोरोना के दो नए पाजिटिव केस मिले हैं। बताया कि एंटीजेन जांच में इंदिरा नगर मुहल्ला निवासी 19 वर्षीय युवक और तिंदवारी कस्बा निवासी 25 वर्षीय युवक शामिल है। अब तक जिले में पाजिटिव केस की संख्या 352 हो गई है, जबकि एक्टिव केस की संख्या 78 बताई जा रही है। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages