फतेहपर, शमशाद खान । स्वास्थ्य सेवाओं के लिए संचालित 108 व 102 एम्बुलेंस का प्रोग्राम मैनेजर ने औचक निरीक्षण कर साफ-सफाई व जीवन रक्षक दवाओं की गुणवत्ता को परखा। साथ ही उन्होने कर्मचारियों से उपकरणों की जानकारी लेते हुए मरीजों की अच्छे से देखभाल करने के निर्देश दिये।
![]() |
| एम्बुलेन्स की जांच पडताल करते प्रोग्राम मैनेजर सत्यभान त्रिवेद्वी। |
बुधवार को प्रोग्राम मैनेजर सत्यभान त्रिवेदी ने 108 व 102 एम्बुलेन्सों का औचक निरीक्षण किया। जिले सीएमओ के निर्देश आलाधिकारी सतर्क दिखे। श्री त्रिवेदी ने एम्बुलेंसों की साफ-सफाई व जीवन रक्षक औषधि की गुणवत्ता की जांच की साथ ही जिला हास्पिटल में संचालित एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेन्स की जांच की और एम्बुलेन्स में कार्यरत एडवांस इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन वीरपाल और सचिन कुमार से उपकरणों की जानकारी लेते हुए गम्भीर मरीजों की अच्छे से देखभाल करने की अपील की और जिले के सभी एम्बुलेंस जिला प्रभारी को आदेशित किया कि एम्बुलेन्स सेवा की अच्छे से जांच की जाए एवं कमियों को दूर करते हुए मरीजों को बेहतर सेवा प्रदान की जाये।


No comments:
Post a Comment