कदौरा (जालौन), अजय मिश्रा । शौचालय की जिओ टेकिंग करने गांव पहंुचे सचिव के साथ गाँव के ही दबंगों ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर हमला कर सरकारी कागज छीनते हुए रुपये छीन लिए सूचना पर पहुची पुलिस को देख कर आरोपी युवक भाग गए पीड़ित सचिव ने पुलिस को तहरीर दे दी है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है बताया जाता है कि आरोपी युवकों ने शौचालय के नाम पर किस्त लेने के बावजूद निर्माण कार्य नही कराया था जिस पर सचिव की शिकायत पर बीडीओ ने आरोपी के खिलाफ नोटिस जारी कर कार्यवाही के आदेश दिए थे उसी खुन्नस के तहत आरोपी युवकों ने हमला किया था ।
थाना क्षेत्र के ग्राम जकसिया के सचिव प्रभात कुमार ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में अवगत कराया है कि मंगलवार को वो अपने साथी सचिव जगत नारायण व सफाई कर्मी लालाराम व विजय कुमार के साथ जकसिया के मजरा साजदानगर में बनने वाले शौचालय का सत्यापन कर जिओ टैगिंग करने गए थे तभी गांव के ही दबंग केदारपाल व भगवानदीन अपने तीन अज्ञात साथियो के साथ आए और गाली गलौज करते हुए शौचालय के
![]() |
| थाने तहरीर देने जाते सचिवगण। |
महत्वपूर्ण अभिलेख छीन लिए विरोध करने पर हाथापाई करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए और जेब मे रखे 2350 रुपये छीन लिए और जबरन खीच कर ले जाने लगे चीख पुकार सुन कर बचाने आए सचिव जगत नारायण सफाई कर्मी लालाराम व विजय कुमार के साथ मे भी दबंगो ने गाली गलौज करते हुए हाथापाई की किसी तरह से उक्त अधिकारी जान बचा कर भागे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस के पहुचने से पहले ही उक्त दबंग भाग गए सचिव ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत केदारपाल को शौचालय निर्माण कार्य के लिए 12 हजार की धनराशि दी गई थी लेकिन निर्माण न कराने पर नोटिस दिया था और कार्यवाही के लिए कहा था इसी खुननश के चलते उनके ऊपर हमला किया है। इस सम्बंध में बीडीओ अतिरंजन सिंह ने बताया कि सचिव के साथ हुई घटना से अन्य सचिव भयभीत है कड़ी कार्यवाही होगी जरूरत पड़ने पर पुलिस अधीक्षक जी से भी मिल कर समस्या बताएंगे। वही प्रभारी निरीक्षक जितेंद कुमार सिंह ने कहा कि मौके पर पुलिस गई है एक युवक को पकड़ा है जांच कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।
सचिवों में फैला आक्रोश कार्य बहिष्कार की धमकी दी
कदौरा। सचिव प्रभात कुमार के साथ हुई घटना की जानकारी जैसे ही अन्य सचिवो को लगी तो रोष व्याप्त हो गया सचिव सिकन्दर सिंह,जगत नारायण, धीरेन्द्र सिंह यादव, वन्दना वर्मा ने कहा कि लगातार हो रही घटनाओं से हम लोग कैसे कार्य करे जबकि रोस्टर के हिसाब से गांव गांव जा कर समस्याए सुनते है और आने वाले प्रधानी चुनाव को देखते हुए गांव में स्थित काफी आक्रामक रहती है अगर घटनाओं पर रोक नही लगी तो हम लोग कार्य बहिष्कार कर देंगे।
सचिव के साथ मारपीट मामले में आरोपी की नहीं हुई गिरफ्तारी
कदौरा। ब्लाक कार्यालय में तैनात सचिव वन्दना वर्मा के साथ 6 जून 2020 को एडीओ पंचायत के ऑफिस में घुस कर अरुण कुमार निवासी रामदास का डेरा मरगांया ने दिन दहाड़े हमला किया था और गाड़ी में डाल कर ले जाने लगा था जिससे हड़कम्प मच गया था वन्दना वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा तो दर्ज किया था लेकिन दो माह से अधिक बीत जाने के बाद गिरफ्तारी न होने पर पुलिस की कार्य शैली पर सवालिया निशान उठ रहे है जबकि आरोपी खुलेआम घूम रहा है और सचिव को धमकी दे रहा है समझौता करने की


No comments:
Post a Comment