एक ट्रक व कार को भी कब्जे में लिया गया
उरई(जालौन), अजय मिश्रा । पुलिस अधीक्ष के निर्देशन में एसओजी, सर्विलांश सेल व कोतवाली उरई पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 3 शातिर अंतर्राज्जीय शराब तस्करों से 500 पेटी अवैध शराब व ट्रक, कार के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये तीनों हरियाणा प्रदेश के निवासी बताये जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब तस्कर लंबे समय से सेब की पेटियों में छिपाकर दवाइयांे की पेटियों में रखकर शराब की खेप पहुंचाते हैं। तभी से पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश करने में जुटी हुयी थी। तभी बीती रात पुलिस को सूचना मिली कि ट्रक नंबर एचआर 69 ए 2724 से शराब की खेप आ रही है तो पुलिस ने बाईपास के पास नाकेबंदी कर आ रहे ट्रक को रुकवा लिया इसी के साथ साथ में चल रही इटिवोस कार नंबर एचआर 12 जेड 8990 में सवार सत्यभान पुत्र आजाद सिंह निवासी नयाबांस थाना सांपता जिला रोहतक हरियाणा, अजय पुत्र किशन निवासी ग्राम अजायव थाना महम रोहतक हरियाणा, विकास पुत्र जयभगवान निवासी
![]() |
| पकड़ी गयी शराब के साथ तीनों तस्कर। |
पाक्समा थाना सांपता जिला रोहतक हरियाणा को गिरफ्तार कर ट्रक से 500 पेटी शराब बरामद की जिसकी कीमत बीस लाख रुपये से ज्यादा बतायी जा रही है। कार्यवाही के दोरान कोतवाल जेपी पाल, उप निरीक्षक प्रवीण कुमार एसओजी, उप निरीक्षक अजय कुमार सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल, उप निरीक्षक रामवीर सिंह, उप निरीक्षक चंदन पांडेय एसओजी के साथ ही सिपाही शैलेंद्र चैहान, कर्मवीर सिंह, गौरव वाजपेयी, जगदीश चंद्र, श्रीराम प्रजापति, निरंजन सिंह, भूपेंद्र सिंह, अंजनी प्रताप, विनय प्रताप शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment