फतेहपुर, शमशाद खान । बैंक आफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा शहर के नऊवाबाग स्थित बैंक शाखा में गोल्ड लोन शापी का शुभारम्भ किया गया। जिसका उद्घाटन बैंक के वरिष्ठ सलाहकार व पूर्व मुख्य महाप्रबन्धक वीरेन्द्र कुमार, महाप्रबन्धक लखनऊ आंचल बृजेश कुमार सिंह तथा क्षेत्रीय प्रमुख अतुल कुमार खरे ने संयुक्त रूप से किया।
![]() |
| गोल्ड लोन शापी का दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ करते अतिथि। |
अतिथियों ने बताया कि गोल्ड लोन शापी का मकसद ग्राहकों को तत्काल गोल्ड लोन उपलब्ध कराना है। वक्ताओं ने कहा कि कोरोनाकाल में बाजार में पूंजी की कमी है। ऐसे में व्यापारी, कृषक एवं अन्य ग्राहक बैंक आफ बड़ौदा से न्यूनतम ब्याज दर (वर्तमान में 7.85 प्रतिशत) तत्काल पन्द्रह मिनट में ऋण लेकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में अपना सहयोग दे सकते हैं। इसी मकसद से बैंक द्वारा कम ब्याज दर पर गोल्ड लोन मुहैया कराया जा रहा है। लोन को ग्राहक समय से पहले भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के बंद कर सकते हैं। उन्होने लोगों से अधिक से अधिक इस योजना का लाभ उठाने की अपील की। यह भी बताया गया कि बैंक आफ बड़ौदा के फतेहपुर, कौशाम्बी, हमीरपुर, महोबा, बांदा व चित्रकूट जिलों में स्थित 38 अधिकृत शाखाएं यह लोन मुहैया करा रही हैं। उद्घाटन अवसर पर 21 लाख रूपये का गोल्ड लोन ग्राहकों को स्वीकृत किया गया।


No comments:
Post a Comment