फतेहपुर, शमशाद खान । पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी राजीव गांधी जिला स्तरीय दो दिवसीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 13 व 14 सितम्बर को शहर के शादीपुर स्थित प्लेवे इंग्लिश स्कूल में आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिात की तैयारियों का जायजा लेने आये कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव नसीम उद्दीन सिद्दीकी ने आयोजकों से व्यवस्थाओं की बाबत चर्चा की।
![]() |
| कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते राष्ट्रीय महासचिव नसीम उद्दीन सिद्दीकी। |
एक दिवसीय भ्रमण पर आये राष्ट्रीय महासचिव नसीम उद्दीन सिद्दीकी प्रतियोगिता आयोजित कराने के लिए सबसे पहले हथगाम, छिवलहा, संवत व बिलन्दा के अलावा शहर के प्लेवे स्कूल पहुंचे। जहां पर पहले से मौजूद पार्टी पदाधिकारियों ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए उनका स्वागत किया। सभी स्थानों पर प्रतियोगिता के लिए चयनित किये गये विद्यालयों की बाबत जानकारी हासिल की। उन्होने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों के अंदर राजीव गांधी द्वारा किये गये उत्कृष्ट योजनाओं व कार्यों की जानकारी देना है। श्री सिद्दीकी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 12 से 22 वर्ष तक की छात्र-छात्राएं शिरकत कर सकती हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आनलाइन आवेदन करना जरूरी है। इस मौके पर सुधाकर अवस्थी, शिवाकांत तिवारी आदि रहे।


No comments:
Post a Comment