ग्रामीणों से कांग्रेसियों ने भरवाए फार्म
बांदा, के एस दुबे । वर्तमान समय में कांग्रेस द्वारा ‘सृजन अभियान’ कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसी के तहत बिसंडा ब्लाक व नगर कार्यकारिणी की बैठक में पदाधिकारियों से संगठन मजबूती का आह्वान किया गया। कांग्रेसियों ने ग्रामीणों से फार्म भरवाए और उनकी समस्याएं सुनकर शीघ्र निदान का भरोसा दिलाया। इस दौरान पार्टी की सदस्यता लेने वाले एक दर्जन ग्रामीणों का कांग्रेसियों ने स्वागत किया। बिसंडा ब्लाक और नगर कमेटी की मंगलवार को हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, छात्रों के हकों की आरपार लड़ाई लड़ेगी। संगठन उनके साथ है। तन, मन और धन के साथ पीड़ितों की
![]() |
| बैठक को संबोधित करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित |
लड़ाई लड़ी जाएगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने ग्रामीणों से फार्म भरवाते हुए उनकी समस्याएं सुनीं। जिलाध्यक्ष ने शीघ्र समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान कामता प्रसाद कुशवाहा, अमर बाबू, प्रमोद खेंगर, नारायन यादव, विनोद खेंगर सहित एक दर्जन लोगों नें कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष समेत तमाम पदाधिकारियों ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर सदर विधान सभा क्षेत्र प्रभारीध्महासचिव सूरज बाजपेयी, प्रभारी सचिव जगदीश गुप्ता, उपाध्यक्ष बी लाल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष यादवेंद्र यादव, कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी संतोष कुमार द्विवेदी, ओंकार यादव, कल्लू सिंह, मातादीन, सागर त्रिपाठी, रामगोपाल कुशवाहा, रमाकांत शुक्ल, कमलेश प्रसाद मिश्र, संदीप सिंह, नसीम खां, मुन्नी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment