चेयरमैन के खिलाफ जमकर नारेबाजी, समस्या समाधान की मांग
बांदा, के एस दुबे । समस्याओं का समाधान न होने से नाराज नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। सफाई कर्मियों का कहना है कि समस्या निस्तारण न होने तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। पहले दिन शहर में विभिन्न स्थानों पर कचरा फैला नजर आया। इस दौरान पालिका कर्मचारियों और सभासदों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। पूरा दिन शहर के विभिन्न स्थानों पर फैले कचरे के ऊपर से लोग आवागमन करते रहे। नगर पालिका परिषद में स्थायी और संविदा कर्मियों की संख्या करीब 508 है। कई दिन पूर्व अपनी मांगों का ज्ञापन प्रशासन को दिया था, लेकिन मांगें पूरी नहीं हुईं। मंगलवार को सफाई कर्मियों के सब्र का बांध फूट गया और नारेबाजी करते हुए नगर पालिका परिषद पहुंचे। यहां मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और अन्य कर्मचारियों को अंदर नहीं जाने दिया। सफाई
![]() |
| इस तरह शहर में फैला नजर आया कचरा |
कर्मियों ने नगर पालिका परिषद चेयरमैन और प्रभारी ईओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सफाई कर्मियों का कहना था कि ड्यूटी एक पाली में किए जाने सहित स्थाई कर्मचारियों का वेतन भुगतान डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक से स्थानांतरित कर एचडीएफसी बैंक में किया जाए। जीपीएफ कटौती की स्लिप कर्मियों को दिलाई जाए। संविदा कर्मियों के एपीएफ कटौती की पासबुक की फोटोकापी प्रदान की जाए। सफाई कर्मियों का कहना है कि जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक वह कार्य बहिष्कार कर नगर की सफाई नहीं करेंगे। मुहल्लों और गलियों में भी कचरा फैला नजर आया। शहर में रोजाना सुबह-शाम दो पालियों में सफाई का शेड्यूल है, लेकिन मंगलवार को हड़ताल से शहर में कहीं भी झाड़ू नहीं लगी।


No comments:
Post a Comment