एसडीएम सफीपुर को ज्ञापन देकर सरकार को बताया किसान विरोधी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 26, 2020

एसडीएम सफीपुर को ज्ञापन देकर सरकार को बताया किसान विरोधी

उन्नाव, डॉ अंशुमान - जिला कांग्रेस कमेटी ने कोरोना महामारी से भयभीत आम जनता व किसानों के सामने जीविका के लिए संघर्ष की स्थिति है। उस पर धान फसल के लिए यूरिया खाद न उपलब्ध हो पाने व आवारा पशुओं द्वारा फसल नष्ट किए जाने को लेकर जिला अध्यक्ष सुभाष सिंह ने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ उप जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया ज्ञापन में कहां गया की सरकार की नीतियां किसानों व छोटे व्यापार व उद्योग धंधों के खिलाफ हैं सरकार खाद के मुद्दे पर ध्यान नहीं दे रही है खाद की कालाबाजारी सरकार की शह पर की जा रही है अतः सरकार का यह कर्तव्य बनता


है कि कालाबाजारी बंद कर किसानों को उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराई जाए किसान अपनी फसल को आवारा जानवरों से बचाने के लिए दिन-रात संघर्ष कर रहे हैं आवारा जानवरों से निजात दिलाने के लिए गौशालाओं के नाम पर लूट की जा रही है इसकी जांच कराई जाए। नष्ट हुई फसल का मुआवजा किसानों को दिलाया जाए।अतिवृष्टि एवं बाढ़ से प्रभावित किसानों को तत्काल क्षतिपूर्ति दिलाई जाए। ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष सुभाष सिंह महासचिव अनुभव शुक्ला व प्रदीप शर्मा सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages