लखनऊ, संजय सक्सेना । प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में वाराणसी में कोरोना काल में निजी अस्पतालों के मनमानी की शिकायत व्यापारी नेता राकेश जैन को मिल रही थी जिसकी सूचना उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फोन पर शिकायत की उस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से जो बातचीत हुई उसका ऑडियो वायरल हो गया मुख्यमंत्री और व्यापारी नेता की बातचीत का ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने व्यापारी नेता राकेश जैन को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है।
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के साथ बातचीत का ऑडियो वायरल करने को निजता का उल्लंघन बताया है।मुख्यमंत्री से बातचीत कर उनकी बातचीत को रिकॉर्ड करना और बिना उनके अनुमति के उसे वायरल करने को जिलाधिकारी ने निजता का उल्लंघन बताया है। इस मुद्दे पर व्यापारी नेता की ओर से समुचित जवाब नहीं मिलने पर उनपर मुकदमा भी दर्ज हो सकता है।


No comments:
Post a Comment