नीमच, अंकित जैन - नीमच सिटी थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम जावी में शासकीय विद्यालय की भूमि पर अतिक्रमण कर्ताओं द्वारा वर्षों से अतिक्रमण करने के मामले में ग्रामीणों ने पूर्व में जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था जिस पर राजस्व विभाग द्वारा ग्राम पंचायत के सहयोग से उपरोक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया था बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत में राजस्व विभाग द्वारा उपरोक्त अतिक्रमण को आधा अधूरा हटाया गया जिस को हटाने की कार्यवाही ग्रामीणों द्वारा बीते कल की जा रही थी जिसकी सूचना गांव के पटवारी को लगी तो उन्होंने मौके पर जाकर काम को रुकवाया इस दौरान ग्रामीणों एवं पटवारी के बीच कुछ विवाद भी हुआ था जिसको लेकर देर रात ग्रामीणों ने सिटी थाने पर शिकायत दर्ज कराई वही गुरुवार को ग्रामीणों द्वारा जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार प्रशस्ति सिंह को सौंपा गया जिसमें बताया गया कि गांव के पटवारी मनोज सिंह तोमर एवं पूर्व सरपंच द्वारा अतिक्रमण करता हूं उसे रुपए लेकर अतिक्रमण करवाया गया था गांव की शिकायत पर आधा अधूरा अतिक्रमण हटाया गया जिसको ग्रामीणों द्वारा हटाया गया तो पटवारी द्वारा कुछ लोगों को मौके पर लाकर ग्रामीण लड़कों के साथ मारपीट एवं झूम झपटी की साथ ही जाति सूचक गालियां का प्रयोग भी किया गया। ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से उपरोक्त अतिक्रमण हटाने की मांग की साथ ही पटवारी पर भी कार्रवाई की बात कही।
उपरोक्त मामले में पटवारी मनोज सिंह तोमर द्वारा बताया गया कि ग्रामीणों द्वारा मेरे ऊपर जो आरोप लगाए हैं वह निराधार है ग्रामीणों की शिकायत पर उपरोक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया है साथ ही मेरे द्वारा ग्रामीणों के साथ कोई झूमा झपटी ओर जातिसूचक गालियां नहीं दी गई। वही गांव के सरपंच राम राज पाटीदार द्वारा भी उपरोक्त मामले में बताया गया कि ग्रामीणों के पूर्व शिकायत के अनुसार उपरोक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया है बीते बुधवार को किस प्रकार का विवाद पटवारी एवं ग्रामीणों के बीच हुआ उसकी जानकारी मुझे नहीं हैThursday, August 6, 2020
ग्रामीणों ने पटवारी व सचिव पर लगाए पैसे लेकर अतिक्रमण करवाने के आरोप
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About Amja Bharat
मध्य प्रदेश
Tags:
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment