प्रेम प्रसंग के चलते युवक द्वारा आत्महत्या के मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने सौंपा ज्ञापन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, August 6, 2020

प्रेम प्रसंग के चलते युवक द्वारा आत्महत्या के मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने सौंपा ज्ञापन

नीमच, अंकित जैन । गत 23 जुलाई को मनासा थाना अंतर्गत आने वाला गांव खेड़ा बांगरेड मैं प्रेम प्रसंग के चलते अनिल पिता नाथू लाल बंजारा उम्र 20 वर्ष जहरीला पदार्थ खा लिया था जिसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया था उपचार के दौरान उसे उदयपुर रेफर किया गया था जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई आत्महत्या से पहले उपरोक्त युवक द्वारा एक सुसाइड नोट भी लिखा गया था और कुछ फोटो वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किए गए थे। उपरोक्त मामले में दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर गरुवार को बंजारा समाज एवं परिजनों ने

एक ज्ञापन एसपी को सौंपा जिसमें बताया गया कि परिजनों की शिकायत के बाद भी मनसा थाना पुलिस द्वारा अब तक उपरोक्त मामले में कोई करवहीँ नही की गई जबकि अनिल ने मरने से पहले एक सोसाइट नोट लिखा था जिसे भी पुलिस को दिया गया है उसके आधार पर भी मनासा पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की परिजनों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि सुसाइड नोट में अनिल द्वारा मारपीट का हवाला दिया के ओर मारपीट करने वालो के नाम भी लिखे है जिन्हें तत्काल गिरफ्तार कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages