सुमेरपुर के शिक्षकों का मिशन प्रेरणा प्रशिक्षण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, August 14, 2020

सुमेरपुर के शिक्षकों का मिशन प्रेरणा प्रशिक्षण

हमीरपुर, महेश अवस्थी  । सुमेरपुर ब्लाक को प्रेरक ब्लॉक बनाने के लिए 20 जुलाई  से  मिशन प्रेरणा - आधार शिला,ध्यानाकर्षण व शिक्षण संग्रह पुस्तकों पर आधारित प्रशिक्षण खंड शिक्षा अधिकारी व्यास देव के समापन से हुआ । 

प्रशिक्षण 20 जुलाई को शुरू हुआ।

दो पालियों के प्रशिक्षण में ब्लाक के 671 अध्यापक, अनुदेशक व शिक्षामित्रों ने प्रतिभाग किया। इस प्रशिक्षण में संदर्भदाताओं ने मिशन प्रेरणा के लक्ष्य एवं प्रेरणा सूची, प्रेरणा तालिका व आधार शिला, ध्यानाकर्षण तथा शिक्षण संग्रह पुस्तकों में उल्लेखित गतिविधियों/तकनीकियों का कक्षा शिक्षण के दौरान प्रयोग व बच्चों में कक्षा व विषय के अनुरूप अपेक्षित दक्षताओं को प्राप्त करने के बारे में बताया गया था । मिशन प्रेरणा के लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु सभी शिक्षकों

को अपनी पूर्ण तैयारी करने को कहा गया है। ताकि जब विद्यालय खोले जाएं, तब कक्षा शिक्षण संपादन करने में किसी भी प्रकार की समस्या ना हो और सरकार की मंसा के अनुरूप बच्चों में आधारभूत कौशलों को विकसित किया जा सके। प्रशिक्षण में संदर्भदाता के रूप में ए आर पी राम कुमार पाल, वीर विक्रम सिंह एवं के आर पी शिव मंगल त्रिपाठी व अरुण भदौरिया रहे। सभी संदर्भदाताओं को प्रशिक्षण संपन्न होने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी व्यास देव ने  प्रमाण पत्र दिए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages