बेहद खस्ता हुई हाईवे के सर्विस रोड की हालत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 5, 2020

बेहद खस्ता हुई हाईवे के सर्विस रोड की हालत

सर्विस रोड पर गड्डे में फंस रहे हैं वाहन 

शिकोहाबाद, विकास पालीवाल  ।  शिकोहावाद से गुजर रहे एनएच - 2 हाईवे के सर्विस रोड की हालत बेहद खस्ता हो चली है। हाईवे के दोनों ओर बने इस सर्विस रोड में जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। जहां आए दिन राहगीर गिर कर चोटिल होते रहते हैं। लोगों का सड़क से गुजरना मुश्किल हो गया है। लेकिन जिम्मेदार अफसरों का कोई ध्यान नहीं है। शहर से गुजर रहे नेशनल हाईवे पर दोनों साइड में सर्विस रोड बनी हुई है। यह सर्विस रोड मंडी समिति से शुरू होती है और ग्राम बोझिया पहुंच कर समाप्त होती है। मंडी समिति से लेकर बोझिया के मध्य दोनों तरफ सर्विस रोड अनेक स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी है । सबसे ज्यादा स्थिति एटा चौराहा से मैनपुरी चौराहा के बीच की खराब है।
जहां  सड़क में एक से दो फीट तक गहरे एवं चौड़े गड्ढे हो गए हैं। जहां बारिश होते ही जलभराव हो जाता है। 
       इस दौरान सर्विस रोड पर अनेक बाइक और साइकिल सवार गिरकर चोटिल हो जाते हैं। यही नहीं चार पहिया वाहन भी इन गड्ढो में हिचकोले खाते हुए गुजरते हैं। वहीं कई चार पहिया वाहन फंस जाने से जेसीबी के द्वारा निकाला जाता है। जिसके चलते राहगीरों का सर्विस रोड से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। लोगों का कहना है कि सर्विस रोड को ऊंचा उठाया जाये। जिससे जलभराव की समस्या ना हो सके।  

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages