फ़िरोज़ाबाद, विकास पालीवाल । आदर्श कृष्ण महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाईयों के द्वारा कोरोना वायरस ( कोविड- 19 ) के संक्रमण से बचाव हेतु व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं द्वारा अपने घर पर ही मास्क तैयार किए जा रहे हैं, जिसके परिणामस्वरुप रविवार को गांव बाकलपुर ( नसीरपुर ) में ए के कालेज के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता और डॉ. अतुल कुमार यादव के साथ एनएसएस वॉलिंटियर्स अजय उपाध्याय, संग्राम सिंह, ऋषभ जैन ने ग्राम पंचायत अधिकारी धर्मेंद्र यादव, ग्राम प्रधान गजेंद्र यादव उर्फ रौमी यादव एडवोकेट की उपस्थिति में पूरे गांव में मास्क वितरण किया। एनएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा शत - प्रतिशत ग्रामीणों को मास्क वितरित किए। इस दौरान लोगों को बताया कि इस वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए मास्क जरूर लगाएं इससे आप सुरक्षित रहेंगे और दूसरों को भी सुरक्षित रखेंगे। कोरोना बड़ी तेजी से फैलता जा रहा है। हम लोगों के जागरूक होने से ही इस वैश्विक महामारी कोरोना से छुटकारा मिल सकता है।
Wednesday, August 5, 2020
एनएसएस द्वारा बाकलपुर में लोगों को बांटे मास्क
Tags
# Firozabad
Share This
About Amja Bharat
Firozabad
Tags:
Firozabad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment