मानिकपुर, पहाडी, मऊ क्षेत्र में सर्विलांस टीम घर-घर करे जांच
निरीक्षण कर परखी भोजन गुणवत्ता
चित्रकूट, सुखेन्द्र्र अग्रहरि। जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय की अध्यक्षता में कोरोना हॉस्पिटल एल टू फैसिलिटी सेंटर खोह में कोविड-19 के रोकथाम एवं बचाव से संबंधित बैठक संपन्न हुई।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि जो मरीज होम क्वॉरेंटाइन है उनके भी उपचार की व्यवस्था कराएं। इसके लिए अलग से चिकित्सकों को नियुक्त कर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए और संक्रमित मरीजों को सावधानी के बारे में भी बताएं। कोविड-19 संक्रमित मरीज भर्ती होने के बाद स्वस्थ होकर घर जाते हैं तो उनके बेडो के चादर आदि अवश्य बदले जाएं। उन्होंने डोर टू डोर सर्विलांस टीम को निर्देश दिए कि सक्रिय होकर घर-घर स्वास्थ्य परीक्षण कराएं। मानिकपुर, मऊ, पहाड़ी क्षेत्र में सर्विलांस का कार्यक्रम कम हुआ है। इसे बढ़ाते हुए सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी के मरीजों को चिन्हित कर शत प्रतिशत टेस्ट हों। कोविड हॉस्पिटल पर भर्ती
![]() |
| भोजन की गुणवत्ता परखते डीएम। |
रोगियों को दिए जा रहे हैं भोजन व खाद्य सामग्री का सैंपल प्रत्येक दिन खाद्य सुरक्षा अधिकारी से परीक्षण कराएं। आरटी पीसीआर व एंटीजन टेस्ट लक्ष्य के सापेक्ष कराया जाए। हॉट स्पॉट क्षेत्रों पर सैनिटाइज आदि सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित रहें। कहा कि जो शासन से दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं उनका अनुपालन शत प्रतिशत सुनिश्चित कराएं। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि कोविड हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों की देखरेख व खानपान की अच्छी व्यवस्था रहे। समय से दवाओं को खिलाएं। सभी चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मचारी प्रॉपर तरीके से पीपीई किट पहनकर वार्डों पर प्रवेश करें। सफाई कर्मचारी भी प्रापर ड्रेस पहन कर ही साफ सफाई करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने दो सैया अस्पताल में स्थापित भोजनालय कक्ष में भोजन व्यवस्था का जायजा लिया। जिसमें उन्होंने रसोई घर में बनाए जा रहे भोजन की क्वालिटी को देखा। भोजन बना रहे व्यक्तियों को निर्देश दिए कि अच्छी तरह सफाई व्यवस्था रखें। भोजन गुणवत्ता का विशेष ध्यान दें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, उप जिलाधिकारी कर्वी रामप्रकाश, अपर उप जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment