चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय ने मंगलवार को सहकारिता विभाग के क्षेत्रीय साधन सहकारी समिति शिवरामपुर एवं पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र इटखरी का औचक निरीक्षण कर किसानों से उर्वरक की जानकारी की। जिसमें किसानों ने सही मूल्य व उर्वरक मिलने की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने दोनों सहकारी समितियों के सचिवों को निर्देश दिए कि वितरण रजिस्टर में सही तरीके से नंबरिंग की जाए। किसानों का मोबाइल नंबर व आधार कार्ड भी अंकित करें। कहा कि कोई गड़बड़ी नहीं होना चाहिए। अन्यथा सख्त कार्यवाही की जाएगी।
किसानों को जरूरत के मुताबिक उर्वरक उपलब्ध कराएं। सहायक निबंधक सहकारी समितियों नरेंद्र सिंह को निर्देश दिए कि सभी सहकारी समितियों का निरीक्षण कर रजिस्टर देख अवगत कराएं। साधन सहकारी समिति शिवरामपुर के सचिव राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि 440 बोरी यूरिया उर्वरक प्राप्त हुई थी। जिसमें अभी तक 150 किसानों को वितरण किया गया है। इसी प्रकार कृषक सेवा केंद्र सहकारी समिति के सचिव शिव प्रसाद यादव ने बताया कि 440 बोरी में 153 बोरी का वितरण अभी तक हुआ है।


No comments:
Post a Comment