शुकुल कुआं मोहल्ले में फजीहत से जूझ रहे हैं बाशिंदे
पालिकाध्यक्ष का ध्यान आकृष्ट कराया, समस्या समाधान की मांग
बांदा, के एस दुबे । जल निकासी का इंतजाम न होने के कारण बारिश का पानी भर जाने से सड़कें लबालब हो रही हैं। मुहल्लों के अंदर बने रास्तों पर पानी भर जाता है, इससे हिलकर लोग निकलने को मजबूर हैं। शुकुल कुआं मुहल्ले में कई गलियां ऐसी हैं, जिनमें अब भी पानी भरा हुआ है और उससे हिलकर लोग निकलने को मजबूर हैं। स्थानीय बाशिंदों ने नगर पालिका प्रशासन को अवगत कराते हुए समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की है।
 |
| इस तरह जलभराव से हिलकर आवागमन करने को मजबूर लोग |
मोहल्ले के लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष को दिये गये ज्ञापन में बताया कि शुकुल कुआं मोहल्ले में प्रेमनारायण यादव के घर से अनिल यादव के घर तक सड़क नीचे होने के कारण जलभराव की समस्या बनी रहती है। जिससे बारिश के दिनो में लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं शुकुलकुआं सड़क किनारे तालाब स्थित है। जिसको लोगों ने अतिक्रमण कर अवैध कब्जा कर लिया है। मांग की है कि सीसी रोड निर्माण के साथ तालाब का कब्जा हटवाकर इसका सुन्दरीकरण कराया जाये। बताया कि तालाब के पास से सड़क की पुलिया बनी है। जिसको अतिक्रमण कर लोगों ने बंद कर दिया है। तालाब का गंदा पानी लोगों की घरों की तरफ जाता है। पुलिया खोलने के लिये कहने पर दबंग लोग मारपीट पर आमादा होते है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि अवैध अतिक्रमण को हटाकर पुलिया खुलवाई जाये। जिससे गंदे पानी की निकासी हो सके और लोगों को परेशानी का सामना नही करना पड़े। इस दौरान महेन्द्र, रवि, बीरेन्द्र यादव, श्यामबाबू यादव, अनिल यादव, कल्लू यादव, लल्लू यादव सहित अन्य मोहल्ले के लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment