प्रदेश कार्यकारिणी में भाजपा ने कायस्थ नेताओं को नहीं दी जगह
कायस्थ महासभा ने जताया गुस्सा
बांदा, के एस दुबे । भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में एक भी कायस्थ नेता को जगह न मिलने से अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने गहरा रोष जाहिर किया है। नाराज अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पदाधिकारियों ने शनिवार की शाम को मोचियाना मुहल्ला इलाके में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का पुतला आग के हवाले करते हुए गुस्सा जाहिर किया।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा नगर इकाई अध्यक्ष अनुभव श्रीवास्तव के नेतृत्व में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित सक्सेना एवं प्रांतीय अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव के आवाहन पर भारतीय जनता पार्टी
 |
| मोचियाना इलाके में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला फूंकते कायस्थ महासभा पदाधिकारीगण |
के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का पुतला दहन किया गया। हाल ही में भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी की सूची जारी की गई जिसमें एक भी कायस्थ नेता को अपनी सूची में स्थान नहीं दिया गया। इसकी वजह से कायस्थ समाज में बहुत आक्रोश है। भारतीय जनता पार्टी के इस फैसले का अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बांदा विरोध करता है। महासभा के जिला अध्यक्ष लव सिन्हा कहते हैं कि कायस्थ समाज की अनदेखी कतई सही नहीं जाएगी। कायस्थ समाज एक बुद्धिजीवी समाज है, जो कि एक अच्छे नेतृत्व के लिए जाना जाता है। इस समाज की अनदेखी समाज द्वारा स्वीकार नहीं की जाएगी। आने वाले समय में इसका जवाब जरूर दिया जाएगा। जिला संगठन मंत्री रितिक श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज एक ईमानदार समाज है जो हमेशा इमानदारी के साथ भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ा रहा। लेकिन जिस तरीके से उनका अपमान किया है, हम इस अपमान को नहीं सहेंगे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष लव सिन्हा, जिला महामंत्री प्रियांशु सक्सेना, जिला सचिव मोहित निगम, जिला संगठन मंत्री रितिक श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष अनुभव श्रीवास्तव, नगर मंत्री सत्यम श्रीवास्तव, आर्य नगर मंत्री सत्यम श्रीवास्तव, जिला मंत्री अंशु निगम मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment