पत्नी का बेड पर पड़ा मिला शव, फांसी के फंदे पर लटक रहा था पति का शव
बांदा, के एस दुबे । तिंदवारी थाने के बेंदा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में पति और पत्नी का शव मिला। कमरे के अंदर बेड पर पत्नी का शव बेड पर था जबकि पति का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। यह देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस आत्महत्या करार दे रही है। लेकिन ग्रामीण हत्या से भी इनकार नहीं कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हकीकत सामने आएगी।
 |
| घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण और अन्य |
तिंदवारी थाने के बेंदा गांव निवासी संतोष कुमार (22) पुत्र शिवधनी और उसकी पत्नी आरती (20) सोमवार की रात कमरे में सोने गए चले गए। सुबह हुई तो पति और पत्नी अपने कमरे से बाहर नहीं निकले। मृतक दंपति के भांजे कमरे के अंदर पहुंचे और हालात देखे तो दौड़कर बाहर आए और घरवालों को मामले की जानकारी दी। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की और शवों को कब्जे में ले लिया। तिंदवारी थाना प्रभारी नीरज का कहना है कि फिलहाल मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हकीकत सामने आएगी इधर, ग्रामीणों का कहना है कि रात में पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ। पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। चूंकि कमरे में दो दरवाजे हैं। उनमें से एक दरवाजा बंद था और दूसरे खुले हुए थे। इससे हत्या की बात से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। अब पुलिस की तहकीकात से ही हकीकत सामने आएगी।
No comments:
Post a Comment