35 सदस्यीय कमेटी में सिर्फ तीन मुस्लिम महिलायें
फतेहपुर, शमशाद खान । समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष संगीताराज पासी ने काफी अन्तराल के बाद जम्बोजेट 35 सदस्यीय कार्यकारिणी का एलान करके संगठन को मजबूती देने का काम किया है। लेकिन लम्बी चैडी कमेटी में सपा का पिछलग्गू कहे जाने वाले मुस्लिम समाज के सिर्फ तीन महिलायों को स्थान दिया गया है। इनमें एक सचिव व एक कार्यकारिणी सदस्य शामिल है। महासचिव की जिम्मेदारी नमिता सिंह को सौपी गयी है।

नवमनोनीत पदाधिकारियों के साथ महिला जिलाध्यक्ष संगीताराज पासी।
घोषित कार्यकारिणी में सात उपाध्यक्ष, ग्यारह सचिव, एक कोषाध्यक्ष शामिल है। मुस्लिम महिलाओ में रूबी रहमान को सचिव, शहनाज बानो व रानी को सदस्य नामित किया गया है। नामित पदाधिकारियो का माला पहनाकर जहा स्वागत किया गया वही मास्क व मनोनयन पत्र भी सौपे गये। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियो से जनता ऊब चुकी हैं। प्रदेश में जंगलराज हैं बलात्कार, हत्याये व अपराधिक वारदातो की बाढ आ गयी है। आवाज उठाने वालो के खिलाफ फर्जी मुकदमें दर्ज करवाये जा रहे है। उन्होने कहा कि प्रदेश की जनता 2022 में सपा की पूर्व बहुमत पार्टी सरकार देखना चाह रही है। उन्होने पदाधिकारियो से घर-घर जाकर सपा की पूर्व सरकार की योजनाओं का बखान करने की अपील की है। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव, कपिल यादव, वन्दना राकेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विधानसभा व नगर अध्यक्ष भी नामित
फतेहपुर। समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष संगीताराज पासी ने विधानसभा व नगर अध्यक्ष की भी घोषणा कर दी है। जिसके तहत सीमा देवी पटेल को जहानाबाद, शान्ति देवी पासी को बिन्दकी, नसीमा को सदर, कमलादेवी पासी को अयाह शाह, व नूर जहा को खागा विधानसभा का अध्यक्ष मनोनीति किया गया है। इसके अलावा नगर अध्यक्ष के रूप में साबित्री देवी मिश्रा को जिम्मेदारी सौपी गयी है।

No comments:
Post a Comment