फतेहपुर, शमशाद खान । समाजवादी पार्टी द्वारा 45 सदस्यीय नगर कमेटी की घोषणा की गयी। साथ ही नगर कमेटी के पदाधिकाारियों, सेक्टर प्रभारियों/संयोजकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमे पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए पार्टी का गमछा व मनोनयन पत्र सौंपे गये। वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए पार्टी की नीतियों के साथ ही अखिलेश यादव की पूर्ववर्ती सरकार द्वारा जनहित में किये गये कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
शादीपुर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष मो. साबिर एडवोकेट ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव मौजूद रहे। नगर अध्यक्ष ने कमेटी की घोषणा की। घोषित पदाधिकारियों के अलावा सेक्टर प्रभारियों व संयोजकों का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए पार्टी का अंगौछा व
![]() |
| कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव। |
मनोनयन पत्र देकर जिम्मेदारियों का निष्ठा के साथ निर्वाहन करने का पाठ पढाया गया। वक्ताओं ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकारें जनविरोधी हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अपराधी खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे है। जिसके चलते जनमानस भयभीत है। वक्ताओं ने कहा कि जनविरोधी सरकारों को उखाड फेंकने के लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संघर्ष करने के साथ-साथ आम जनता के बीच पहुंचने की जरूरत है। वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि आने वाला समय समाजवादी पार्टी का होगा। इस लिए भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे उत्पीडन से बिल्कुल न घबराएं। संचालक अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष चैधरी मंजरयार ने किया। इस मौके पर चन्द्रप्रकाश लोधी, नफीस उद्दीन, रहीम राईन, कपिल यादव, रवीन्द्र यादव, जंग बहादुर सिंह मखलू, सउद अहमद सिद्दीकी, नफीस सिद्दीकी, जियाउद्दीन राजू, अशोक कुमार सिंह, शकील गोल्डी, रामनरेश यादव, मो. इरफान, गुड्डू पाल, सुहैल खान हेमू, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, वंदना राकेश शुक्ला, संगीता राज पासी सहित बडी संख्या में सपाई मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment