उन्नाव, डॉ अंशुमान - 162 बांगरमऊ विधानसभा के उपचुनाव की प्रक्रिया में आज पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
नामांकन प्रपत्र 16 अक्टूबर तक भरे जा सकेंगे उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि 3 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र आज पूर्वान्ह 11:00 बजे से दाखिल करना प्रारंभ किया जाएगा। यह प्रक्रिया 16 अक्टूबर तक अवकाश के दिनों को छोड़कर पूर्वान्ह 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 तक चलेगी निर्वाचन के लिए अभ्यर्थी की आयु 25 वर्ष होनी चाहिए उसका नाम उत्तर प्रदेश के किसी भी विधान सभा क्षेत्र की मतदाता सूची में सम्मिलित होना चाहिए एक अभ्यर्थी अधिकतम चार सेट में नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकता है नामांकन पत्र में दिए शपथ पत्र के सभी कालम भरे होने चाहिए अधूरा अथवा खाली कॉलम होने पर फार्म अपूर्ण माना जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि 9 अक्टूबर को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी सभी प्रमुख राजनीतिक दलों को कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार पालन सुनिश्चित करना होगा नामांकन के समय एक प्रत्याशी के साथ चार व्यक्तियों को ही अनुमति दी जाएगी शारीरिक दूरी व मास्क का प्रयोग अति आवश्यक है जनसभाओं में सीमित संख्या में ही लोग उपस्थित होंगे नामांकन कक्ष में एक समय में एक प्रत्याशी के साथ दो ही प्रस्तावक अंदर जाएंगे जब वे प्रस्तावक बाहर आ जाएंगे तब शेष 2 प्रस्तावक नामांकन कक्ष में प्रवेश कर सकेंगे। जनसभाओं के लिए निर्देश देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया की जनसभा स्थल पर खड़े होने के लिए गोले बने होने चाहिए एंट्री प्वाइंट पर थर्मल स्क्रीनिंग से जांच, मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग किया जाना चाहिए जनसभाओं में अधिक जनसंख्या नहीं होनी चाहिए।


No comments:
Post a Comment