केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का गुरुवार शाम निधन हो गया. वो 74 साल के थे.
कानपुर कार्यालय संवाददाता:- उनके बेटे और सांसद चिराग़ पासवान ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी.
उन्होंने अपने पिता की तस्वीर के साथ लिखा- ''पापा....अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं
मिस यू पापा''
रामविलास पासवान मोदी सरकार में उपभोक्ता मंत्री थे. लंबे वक़्त से उनकी तबीयत ख़राब चल रही थी और दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थे.
उनकी मौत की ख़बर आते ही लोगों ने उनको श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर ट्वीट कर शोक जताया. उन्होंने लिखा- ''मैं बेहद दुखी हूं, हमारे देश में एक निर्वात पैदा हो गया है जिसे कभी भरा नहीं जा सकेगा. श्री रामविलास पासवान जी का निधन एक व्यक्तिगत नुक़सान है, मैंने एक दोस्त और सहकर्मी खो दिया. वो एक ऐसे शख़्स थे जो हमेशा ये सुनिश्चित करने को उत्सुक रहते थे कि हर ग़रीब एक सम्मानपूर्ण जीवन जी सकें. ''
क्या कहना है : आप नेता कानपुर जिलाध्यक्ष सोनी गुप्ता जी का
लोक जनशक्ति पार्टी के एक बड़े राजनीति योद्धा को आज हमने खो दिया जिन्होंने राजनीति से ज्यादा समाज में कुरीतियों को हटाने का काम किया और हर वर्ग के लिए अपना जीवन संघर्ष मे दिया आपको कोई भुला नहीं पाएगा भगवान दिवंगत आत्मा को शांति दे और इस दुख की घड़ी में परिवार को सहन शक्ति प्रदान करें ओम शांति ओम
साथ ही प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा गुप्ता वह कानपुर नगर जिला अध्यक्ष श्रीमती सोनी गुप्ता द्वारा कानपुर नगर टीम के द्वारा गहरा दुख जताते हुए श्रद्धांजलि दी गई



No comments:
Post a Comment