कोरोना संक्रमण का खतरा भी नहीं डिगा सकी आस्था
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन देवी दर्शन को सवेरे से मंदिरों में भक्तों की कतारें लगी रही। लोगों ने विधिविधान से पूजा अर्चना की। गत वर्षों की भांति इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते दुर्गा प्रतिमाएं शासन की गाइड लाइन के अनुसार स्थापित की गई।

झारखण्डी माता के दर्शन करते देवी भक्त।
शनिवार से प्रारंभ शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के दरबार सज गए। मंदिरों में देवी भक्तों का तांता लगा रहा। कोरोना महामारी भी आस्था नहीं डिगा सकी। मां दुर्गा के जयकारों व घटो से मंदिर गुंजायमान रहे। मंदिरों में सोशल डिस्टेंसिंग नहीं नजर आया। कुछेक लोग जरूर मास्क लगाकर पूजा-अर्चना की। कतारबद्ध हो देवी दर्शन कर जलाभिषेक किया। पहले दिन मां शैलपुत्री की विधिवत पूजा आराधना कर पाण्डालों में दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई। इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते शहर, कस्बो व ग्रामीण इलाकों में कम जगहों पर दुर्गा पाण्डाल दिखे। शासन की गाइड लाइन को ध्यान में रख व्यवस्थाएं रहीं। सुरक्षा के मद्देनजर प्रमुख देवी मंदिरों में पुलिस तैनात रहे।

No comments:
Post a Comment