फतेहपुर, शमशाद खान । समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाली एवं प्रधानमंत्री की पत्नी यशोदा बेन से मुलाकात करने के बाद दीनदयाल सेवा समिति के प्रदेश महासचिव एवं समाजसेवी धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक के अंदर जनसेवा का जज्बा बढ़ गया है। उन्होने कहा कि वह शोषित एवं पीड़ितों की मदद के लिए कार्य करेंगे। सभी को योजनाओं का लाभ भी दिलाया जायेगा।
![]() |
| जनसेवक को तिलक लगाकर आशीर्वाद देतीं यशोदा बेन। |
दीनदयाल सेवा समिति के प्रदेश महासचिव एवं समाजसेवी धर्मेंद्र सिंह जनसेवक ने गुजरात प्रान्त पहुंचकर प्रधानमंत्री की पत्नी एवं समाजसेविका यशोदा बेन से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान यशोदा बेन ने समाजसेवी को तिलक लगाकर अपना आशीर्वाद दिया। समाजसेवा में सक्रिय माता यशोदा बेन सदैव गरीब, वंचित व शोषित पीड़ितों की चिंता में रहती हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी शिक्षक बनकर सेवा दी। अब सेवानिवृत्त के बाद भी समाजसेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं। चर्चा के दौरान जनसेवक से बात हुई और उन्होंने एक वृद्ध आश्रम बनाने की सहमति जताई। जिसमें उनके द्वारा पढ़ाए गए बच्चों का भी सहयोग रहेगा। उन सबके सहयोग व सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से जनपद में शोध अध्ययन के नाम का एक वृद्ध आश्रम तैयार किया जाएगा। जिसमें समाज से वंचित, बेसहारा गरीब, बुजुर्ग, अनाथ व लावारिस को शरण दी जाएगी। वार्ता के पश्चात धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक ने बताया कि यशोदा बेन से मुलाकात के बाद उनके अंदर जनसेवा का जज्बा बढ़ा है। उन्होने कई अहम मुद्दों पर यशोदा बेन से वार्ता की। जिसमें उन्होने फतेहपुर जनपद में एक वृद्ध आश्रम बनाने की सहमति दी है। जल्द ही इस दिशा में उनके द्वारा कार्य शुरू किया जायेगा। जिसका भूमि पूजन कार्तिक पूर्णिमा को होगा।


No comments:
Post a Comment