आगामी विधानसभा चुनाव में सभी छह सीटें जिताने का होगा लक्ष्य: विपिन
फतेहपुर, शमशाद खान । समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में शिरकत करते हुए राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाया। उन्होने कहा कि संगठन में एकजुटता से ही पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित की जा सकती है। जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सभी छह सीटें जिताने का लक्ष्य होगा। उन्होने नेताओं व कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों को गिनाने का काम करें।
![]() |
| मासिक बैठक में भाग लेते सपाई। |
शहर के शादीपुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में मासिक बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने शिरकत की। बैठक में बड़ी संख्या में सपाईयों ने हिस्सा लिया। बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि दिनों दिन पार्टी का कारवां बढ़ता जा रहा है। इससे साफ जाहिर होता है कि वर्तमान भाजपा सरकारों से जनता त्रस्त है। उन्होने कहा कि प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों को रोक जाने में योगी सरकार फेल साबित हो गयी है। उन्होने सपाईयांे का आहवान किया कि संगठन में एकजुटता बनाये रखें और गांव-गांव पहुंचकर योगी सरकार की नाकामियों को गिनाते हुए समाजवादी पार्टी की नीतियों का गुणगान करें। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव ने कहा कि संगठन मजबूती पर उनके द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं। उनका प्रयास रंग भी ला रहा है। जिले में पार्टी का संगठन धीरे-धीरे मजबूत हो रहा है। उन्होने कहा कि संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अब नींद से जाग जायें और गांव-गांव, गली-गली पहुंचकर लोगों का दरवाजा खट खटाकर योगी सरकार की नाकामियों को गिनायें। उन्होने कहा कि पूर्ववर्ती सपा सरकार में चलाई गयी जन कल्याणकारी योजनाओं को गिनाते हुए लोगों से विकास के नाम पर दोबारा समाजवादी पार्टी का सपोर्ट किये जाने का आहवान करें। बैठक का संचालन जिला महासचिव देवी गुलाम कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक मदन गोपाल वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालू, दलजीत निषाद, पूर्व चेयरमैन चंद्र प्रकाश लोधी, वंदना राकेश शुक्ला, मो0 साबिर एडवोकेट, जगदीश उर्फ जालिम सिंह, मो0 मोईन खान, रीता प्रजापति, कपिल सिंह यादव, नितिन यादव, संगीता राज पासी, अरूणेश पाण्डेय, नफीस उद्दीन, चैधरी मंजर यार, राम बहादुर यादव, ठा0 सतीश राज सिंह, सीताराम यादव, देवेन्द्र लोधी, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, राम किशोर प्रजापति, अय्यूब खां, बृजेन्द्र यादव, विष्णु स्वरूप बाल्मीकि, ललित सैनी, तरन्नुम परवीन, फहमीदा खान, सत्यम अवस्थी, राजन तिवारी, उदय सिंह, जंग बहादुर सिंह मखलू, रवीन्द्र यादव, रहीम राईन कादरी, मो0 जहीर, जिया उद्दीन राजू, सऊद अहमद, शकील अकबर, सुहेल अहमद हेमू, नफीस सिद्दीकी, मो0 यासीन वारसी, शोएब खान सहित बड़ी संख्या में सपाई मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment