पीड़ितों को न्याय देकर अपराधियों को भेजा जाये जेल
फतेहपुर, शमशाद खान । प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार एवं बलात्कार की घटनाओं से क्षुब्ध बहुजन क्रान्ति मोर्चा के पदाधिकारियों ने नहर कालोनी में एक दिवसीय धरना दिया। धरने में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर जहर उगला तत्पश्चात जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर मांगों को पूरा किये जाने की आवाज उठायी।
बहुजन क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक वामन मेश्राम के आह्वान पर प्रदेश के सभी 75 जिलों में हो रहे धरना प्रदर्शन के अंतर्गत गुरूवार को मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरने को संबोधित करते हुए मोर्चा के संयोजक मुन्ना लोधी ने कहा कि प्रदेश में योगी राज में कानून का राज समाप्त हो गया है। प्रदेश
![]() |
| कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी करते बहुजन क्रान्ति मोर्चा के पदाधिकारी। |
में लूट, हत्या. गैंगरेप कर हत्या करने की घटनाएं बढ़ती जा रही है। प्रदेश में प्रतिदिन कही न कही हत्या, गैंगरेप कर हत्या करने की घटना सामने आ रही है। लेकिन प्रदेश सरकार हाथ पर हाथ रखे बैठी है। राज्यपाल को भेजे गये ज्ञापन में कहा गया कि 14 सितम्बर को हाथरस में अनुसूचित जाति (बाल्मीकि जाति) की बेटी के साथ चार दबंग, गुंडे किस्म के ठाकुरों ने गैंगरेप किया और उसके बाद उसकी जीभ काटकर रीढ़ की हड्डी तोड़ दी। जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। प्रशासन ने पीड़िता के परिवार की अनुपस्थिति में रात को 2.30 बजे जला दिया। सीएम योगी के इशारे पर जिलाधिकारी ने पीड़िता के पिता को धमकी देकर बयान बदलवाया जो बेहद शर्मनाक है। आजमगढ़ के बाँसगाँव के प्रधान सत्यदेव जयते के हत्यारोपी सूर्यांश दुबे खुलेआम घूम रहा है। सत्यमेव जयते के हत्यारों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए फाँसी की सजा दी जाए एवं अन्य अपराधियों के जिस तरह सम्पत्ति कुर्क की गई है उसी तरह इन अपराधियों के भी सम्पत्ति कुर्क की जाए। 29 सितम्बर को बलरामपुर में अनुसूचित जाति की बेटी की अगवाकर गैंगरेप कर, पैर व रीढ़ की हड्डी तोड़ दी। जिसकी अस्पताल जाते समय मौत हो गई। 01 अक्टूबर 2020 को भदोही में 14 वर्षीय बालिका का रेप कर उसके चेहरे को कुचलकर हत्या कर दी गई। अमाननीय, घृणित कार्य करने वाले दबंग, गुन्डे किस्म के दोषियों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए फांसी की सजा दी जाए। पीड़ित परिवारों को सुरक्षा मुहैया कराया जाए और 1 करोड़ रूपये का आर्थिक सहायता के साथ-साथ परिवार में एक सरकारी नौकरी दी जाए। निजीकरण के खिलाफ किये गये आन्दोलन में इस आंदोलन में संतकबीर नगर, बाराबंकी, प्रतापगढ़, इटावा सहित कुछ जिलों में किसानों के ऊपर फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए हैं। किसानों के ऊपर दर्ज किए गए फर्जी मुकदमो को वापस लिया जाये। इस मौके पर दिलीप पटेल, अश्वनी यादव, कमता लोधी, गंगा प्रसाद लोधी, इन्द्रसेन पासवान, फूल सिंह लोधी, धर्मपाल, प्रेमा देवी, दिलीप पाल, कामता प्रसाद, रामशरन पाल आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment