अझुवा के पास फल सब्जी ब्यापारी की बाइक में लकड़ी लदे ट्रैक्टर ने मारी टक्कर
कौशाम्बी, सुरेन्द्र पाल - अझुवा कौशाम्बी सैनी कोतवाली क्षेत्र के अझुवा के एक धर्मकांटा के पास बाइक सवार को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी है जिससे युवक को गम्भीर चोट आई है जिसे इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है
जानकारी के मुताबिक मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बड़ेलाल उम्र 35 वर्ष पुत्र रामप्रताप निवासी बहरेमउ(देउरा) निजामपुर नौगिरा को गुरुवार को अझुवा के निकट विपरीत दिशा से आ रहे लकड़ी लदा ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।जिस पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया।बताते चले कि बड़ेलाल मोटरसाइकिल से सैनी में लगने वाली सब्जी मंडी से बेंचने के लिए फल और सब्जी क्रय- विक्रय के लिए आया था किसी काम से वह अझुवा जा रहा था अझुवा पहुंचने केपहले धर्मकांटा के पास बड़े बड़े लकड़ी के बोटे लादकर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने मोटर साइकिल सवार को टक्कर मार दी
ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बड़ेलाल दूर जा गिरा और गंभीर घायल हो गया सूचना पर अझुवा चौकी इंचार्ज विजय कुमार कुशवाहा हमराहियों के साथ मौके पर पहुँचे और घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भिजवाया ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है तथा घटना की सूचना घायल व्यक्ति के परिजनों को पुलिस ने दी है घटना की सूचना पर रोते बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे जहां जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने घायल व्यक्ति को प्रयागराज के लिए रिफर किया परिजन मंझनपुर के निजी अस्पताल में उसे भर्ती कर उपचार करवा रहे हैं,जहां पर घायल व्यक्ति की स्थित नाजुक बनी हुई है।


No comments:
Post a Comment