बाँदा, के0 एस0 दुबे - आधार कार्ड बनवाने व उन्हें दुरस्त करवाने को लेकर आधार सेंटर में हो रही असुविधाओं के निवारण हेतु बैठक जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई जिसमें बैंक के आधार सेंटर एजेंसी प्रमुख एवं बैंक मैनेजर को बुलाया गया एवं आधार ऑपरेटर आर्यावर्त बैंक, मैनेजर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, इंडियन, पोस्ट पेमेंट बैंक, के मैनेजर बैठक में उपस्थित रहे
जिला अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने उपरोक्त बैंक प्रबंधकों एवं एजेंसी प्रबंधकों को निर्देश दिया कि जनता के साथ किसी भी तरह की अभद्रता अथवा बदसलूकी ना की जाए आधार बनाने की गति बढ़ाई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रतिदिन 150 आधार नामांकन किया जाए और जो केंद्र बंद हैं उनका पुनः संचालन
किया जाए। टोकन व्यवस्था को दुरस्त एवं पारदर्शी बनाया जाए। अगर किसी कारणवश आधार ऑपरेटर अनुपस्थित होते हैं या सेंटर संचालित नहीं हो पाते हैं तो उनकी अनुपस्थित की सूचना पहले ही जनता को दे दी जाए क्योंकि संज्ञान में आया है कि आधार कार्ड बनवाने में जनता को इधर-उधर भटकना पड़ता है।जिसके कारण सारा दिन अफरा-तफरी का माहौल रहता है। और यह भी शिकायत मिली है कि आधार ऑपरेटरों द्वारा आधार बनवाने वाले व्यक्तियों से रुपयों की मांग करते हैं नहीं देने की स्थिति में उनको महीनों इधर उधर टहलाते हैं। इस तरह की हरकत यदि किसी आधार ऑपरेटर के द्वारा की गई और शिकायत मिली तो उसे सीधे बाहर का रास्ता देखना पड़ेगा। यह बहुत ही चिंता का विषय है। की जनता के साथ ऑपरेटरों द्वारा बदसलूकी की जाती है।

उन्होंने कहा कि सभी आधार केंद्रों में कोविड-19 महामारी के दिशा निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जाए लापरवाही हरगिज ना की जाए, बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष बहादुर सिंह नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र श्रीवास्तव एलडीएम सहित बैंक मैनेजर एवं बैंक एजेंसियो के ऑफिसर मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment