केंद्र सरकार द्वारापारित किसान बिल के बारे में दी जानकारी
बांदा, के एस दुबे । केंद्र सरकार द्वारा पारित किसान बिल को लेकर विपक्षियों द्वारा लगातार किसानों को गुमराह किए जाने के बीच आज प्रत्येक जनपद में किसान मोर्चा द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किसान बिल को किसानों की आजादी करार दिया।
किसान बिल के लाभों को आम किसान तक पहुंचाने के लिए 6 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक भाजपा किसान मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के क्रम में बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह ने प्रेस वार्ता में कहा की भारतीय परंपरा के अनुसार भारत का किसान अपने कृषि यंत्रों को
![]() |
| प्रेस वार्ता में बोलते किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय विक्रम सिंह (बीच में) |
पूजता है परंतु कांग्रेस पार्टी द्वारा किसान बिल के विरोध में आकर कर कृषि यंत्र ट्रैक्टर को आग के हवाले करना भारतीय संस्कृति के विरुद्ध है। सिंह ने कहा कि विधेयक से किसानों को निर्धारित दाम पाने की गारंटी मिलेगी। इस बिल के माध्यम से अब किसान को किसी भी करार में बांधा नहीं जा सकेगा। किसान किसी भी मोड़ पर, बिना किसी पेनाल्टी के करार से निकलने को स्वतंत्र होगा। बिल में साफ निर्देशित है कि किसानों की जमीन की बिक्री, लीज और गिरवी रखना पूरी तरह से निषिद्ध है। इसमें फसलों का करार होगा, जमीन का करार नहीं होगा। कृषि बिल का न्यूनतम समर्थन मूल्य से कोई लेना-देना ही नहीं है, एमएसपी मूल्य मिलता रहा है और मिलता रहेगा। मंडी व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी। यह किसान बिल किसानों की आजादी के रूप में मिला है। वन नेशन, वन मार्केट से अब किसान अपनी फसल कहीं भी किसी को भी बेच सकते हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, किसान मोर्चा जिला महामंत्री रामनरेश मिश्रा, भाजपा जिला महामंत्री कल्लू सिंह राजपूत, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष राकेश गुप्ता तथा कार्यालय प्रभारी दिलीप गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment