छात्रा के नाक व मुंह से निकला था खून, भीड़ देख कांप गया प्रशासन व पुलिस
फतेहपुर, शमशाद खान । हाथरस जनपद की घटना की आग अभी ठंडी भी नहीं हो सकी कि जिले के मलवां थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक गांव में बुधवार की देर रात एक छात्रा की गला घोटकर हत्या कर दी गयी। परिजनों ने बलात्कार किये जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने इस सिलसिले में पड़ोसी गांव मकनपुर के एक युवक को गिरफ्तार किया है। हत्या की खबर से मध्यरात्रि को ही आसपास के गांवों के हजारों लोग घटनास्थल के समीप खेतों में पहुंच गये। ग्रामीणों की भीड़ देख प्रशासन व पुलिस के हाथ-पांव फूल गये। सूचना पर डीएम-एसपी समेत कई थानों का पुलिस बल बिना देर लगाये घटना वाले गांव पहुंच गया। पीएसी को भी किसी अनहोनी की आशंका के मद्देनजर बुलाया गया।
![]() |
| छात्रा के शव को एम्बुलेंस में रखते पुलिस कर्मी। |
जानकारी के अनुसार मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा व एक निजी स्कूल की शिक्षिका बुधवार की शाम चाचा के घर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। देर रात नौ बजे तक वापस नहीं आयी तो परिजन खोजबीन में जुटे। रात्रि करीब दस बजे छात्रा का खून से लथपथ अस्त-व्यस्त कपड़ों में शव खेत में मिला। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने बृहस्पतिवार को बताया कि मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की देर रात करीब नौ बजे स्नातक की पढ़ाई कर रही एक 17 साल की छात्रा का शव गांव के किनारे खेत से बरामद किया गया है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि उसी के दुपट्टे से गला घोटकर हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि छात्रा के परिजन बलात्कार के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा कि दुष्कर्म हुआ या नहीं। शव रात को ही पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस सिलसिले में लड़की के पिता की तहरीर पर हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कर पड़ोसी गांव मकनपुर के रहने वाले युवक आदित्य रैदास (23) को गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना बावत उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होने बताया कि लड़की करीब सात बजे शाम को शौच की बात कह कर अपने घर से चाची के घर गयी थी। काफी देर तक उसके घर वापस न लौटने पर परिजनों ने तलाश की और खेत में शव पाए जाने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद गांव में ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पीएसी और तीन थानों का पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।


No comments:
Post a Comment