फ़िरोज़ाबाद, विकास पालीवाल । प्रशासन ने फिरोजाबाद जिले की टूंडला सुरक्षित सीट के लिए उप चुनाव की तैयारियों शुरू कर दी है । जिसके क्रम में आज बुधवार को मास्टर ट्रेनरो का प्रशिक्षण कराया गया है । जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन सभागार में जिले के 42 मास्टर ट्रेनर को सीडीओ नेहा जैन और सहायक कार्मिक
प्रभारी श्रीकिशन शर्मा ने मतदान प्रक्रिया के साथ ही ईवीएम और वीवीपैट के संचालन की बारिकी से तकनीकी जानकारी दी क्योंकि ये मास्टर ट्रैनर ही आने वाले कुछ दिनों में मतदान से जुड़े कर्मियों को प्रशिक्षण देंगे। इस लिहाज से इनका गंभीरता से ट्रेण्ड होना बहुत जरूरी है। सीडीओ नेहा जैन ने बताया कि आज मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि हाने वाले चुनाव में किसी भी तरह की गलतियां न हो ।


No comments:
Post a Comment