फतेहपुर, शमशाद खान । शहर के जीटी रोड स्थित निरस्त राजकीय छात्रावास का पुर्ननिर्माण कराये जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को पूर्व सभासद की अगुवई में तमाम लाग जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां एक ज्ञापन सौंपा गया।
![]() |
| जिला समाज कल्याण अधिकारी को ज्ञापन देने जाते लोग। |
जिला समाज कल्याण अधिकारी को दिये गये ज्ञापन में बताया कि शहर के जीटी रोड स्थित राजकीय छात्रावास (पुरूष) को कंडम घोषित कर दिया गया है। अभी तक पुर्ननिर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पायी है। जिससे आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों का भविष्य अंधकारमय प्रतीत हो रहा है। मांग की गयी कि राजकीय छात्रावास को पुर्नस्थापित करने की संस्तुति तत्काल प्रदान की जाये। जब तक पुर्ननिर्माण की प्रक्रिया नहीं शुरू हो जाती तब तक छात्रों को वहीं रहने दिया जाये या कहीं दूसरी व्यवस्था शासन द्वारा निर्मत करायी जाये। जिससे कमजोर वर्ग के छात्रों का भविष्य उज्जवल हो सके। इस मौके पर अनुसूचित जाति/जनजाति अतचार निवारण समिति के सदस्य एवं पूर्व सभासद धीरज कुमार, वीरन गिहार, रोहित कुमार, दुर्गेश कुमार, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment