शिकोहाबाद, विकास पालीवाल । अधिक से अधिक जांच कराकर कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान के लिए अब अलग-अलग व्यवसाय से जुड़े लोगों की भी जांच करायी जा रही है। इसी के तहत शुक्रवार को कटरा बाजार स्थित सब्जी बेचने वाले दुकानदार हों या दुकानों व माल में काम करने वाले कर्मचारी । सभी की कोरोना जांच माइक्रोप्लान के तहत सैम्पलिंग करायी गई । इस मौके पर डाक्टर टीम ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अधिक से
![]() |
| सब्जी विक्रेताओं की कोरोना जांच करते डाक्टर। |
अधिक कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए सैंपलिंग पर ध्यान देने की जरूरत है। इससे कोरोना संक्रमितों के बारे में जानकारी होगी और लोगों को भी बचाया जा सकेगा। त्योहारों के मद्देनजर कोरोना के खिलाफ लड़ाई में और सतर्कता बरतनी होगी। इस महामारी से बचाव के लिए जो कार्य किए जा रहे हैं, उसकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश शासन व प्रशासन ने दिया है। इस मौके पर योगेश तोमर , अरुण कुमार, सौरभ शर्मा, स्वराज वर्मा , जितेंद्र शुक्ला , जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment