संगठन मजबूती पर दिया गया बल
बिन्दकी-फतेहपुर, शमशाद खान । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा कॉलेज में इकाई का गठन किया गया। नवमनोनीत सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का फूल मालाओं से स्वागत किया। तत्पश्चात संगठन को मजबूत कर देश की रक्षा व सुरक्षा की बात कहकर राष्ट्र के गौरव को बढ़ाने की गई।
![]() |
| कालेज इकाई के नवमनोनीत पदाधिकारी। |
नगर के मोहल्ला जहानपुर स्थित आरएसजी इंटर कॉलेज परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई द्वारा कॉलेज इकाई का गठन किया गया। जिसमें सपना वर्मा को विद्यालय प्रमुख तथा शिक्षा पटेल को सह विद्यालय प्रमुख नियुक्त किया गया। इसके अलावा दीपक कुमार को छात्र प्रमुख तथा सुमित कुमार को सह छात्र प्रमुख बनाया गया। विद्यालय एसएफएस प्रमुख श्वेता गुप्ता को बनाया गया। जबकि मैंविस राईन तथा लवली शर्मा को सदस्य बनाया गया है। इसी क्रम में हर्षित द्विवेदी को नगर एसएफ प्रमुख बनाया गया। इस मौके पर कार्यक्रम को कॉलेज की प्रधानाचार्य रन्नो गुप्ता, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तहसील संयोजक प्रशांत सैनी, सह नगर मंत्री रितिक उमर के अलावा उदय राज सैनी, सत्यम, सुमित मोदनवाल सहित तमाम लोगों ने संबोधित किया। संगठन को मजबूत करने पर बल देकर राष्ट्र की सुरक्षा और रक्षा हेतु कार्य करके राष्ट्र के गौरव को बढ़ाने की बात कही।


No comments:
Post a Comment