20 नवम्बर की रात एक सिपाही उसकी मां और बहन की हुई थी हत्या
हत्याकांड का मुख्य आरोपी सोमचंद्र घटना के बाद से फरार था
बुधवार की रात एसओजी टीम ने खैराडा रेलवे क्रासिंग के पास से पकड़ा
बांदा, के एस दुबे । शहर के चमरौडी चैराहा (परशुराम तालाब) में हुए तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी को एसओजी टीम ने गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से मुख्य आरोपी फरार चल रहा था। खैराडा रेलवे क्रासिंग के पास से मुख्य आरोपी को दबोचा गया।
![]() |
| एसओजी की गिरफ्त में मुख्य आरोपी सोमचंद्र |
चमरौडी चैराहा निवासी सिपाही अभिजीत, उसकी मां रमावती और बहन निशा की धारदार हथियारों से काटकर और लाठी डंडों से वार कर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में 15 नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 302, 504, 506 व 34 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पिछले 13 दिनों में पुलिस ने लगभग एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। मुख्य आरोपी सोमचंद्र लगातार फरार चल रहा था, जिसमें पुलिस की खासी किरकिरी हो रही थी। बुधवार की रात को एसओजी प्रभारी आनंद सिंह और उनकी टीम ने सोमचंद्र को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया। एसओजी टीम में मयंक चंदेल एसआई, योगेंद्र प्रताप चैहान हेड कांस्टेबल, प्रभात तिवारी कांस्टेबल, भूपेंद्र सिंह कांस्टेबल, नीतेश समाधिया कांस्टेबल शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment