फतेहपुर, शमशाद खान । शहर के चित्रांश नगर में सदर विधायक विक्रम सिंह ने अपनी विधायक निधि से निर्मित करवायी सीसी रोड व नाली का लोकार्पण कर जनता को सौंपी। वही स्थानीय लोगो ने सदर विधायक का फूल मालाओ से स्वागत किया।
शनिवार को सदर विधायक विक्रम सिंह ने चित्रांश नगर मोहल्ला में सीसी रोड का लोकापर्ण किया। जो रामहित के घर से पटेल मास्टर के घर तक लगभग 30 मीटर लम्बी सीसी रोड व नाली के निर्माण हो जाने से लोगों ने सदर विधायक
![]() |
| सीसी रोड का लोकार्पण करते सदर विधायक विक्रम सिंह। |
का आभार प्रकट किया। चित्रांश नगर में विधायक विक्रम सिंह के पहुँचते ही लोगों ने माला-फूल पहनाकर स्वागत किया। सडक लोकार्पण होने के बाद विधायक श्री सिंह ने लोगों की अन्य समस्याओं से अवगत हुये। लोगों नेे अपनी अन्य समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। विधायक ने सभी लोगों को आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं को जल्द से जल्द निस्तारण करने का प्रयास किया जायेगा। इस मौके में बच्चा तिवारी, अन्नू सविता, नीलू पटेल, ऋतिक पाल, शिवम अग्निहोत्री, बलकेश मिश्रा, सोनू तिवारी, करन चैधरी, समीर, रमीज, कप्तान सिंह, शारदा तिवारी, अनूप चैरसिया समेत आदि पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment