42 लोग हुए डिस्चार्ज
फिरोजाबाद, विकास पालीवाल । जिले में आज मंगलवार को एक फिर कोरोना के 90 से अधिक केस मिले है, वहीं आज 42 लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया है। जनपद में आज 92 नए कोरोना संक्रमित मिले। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5142 हो गई है। जिले में सक्रिय केसों की संख्या की बात की जाए, तो यह तादाद बढ़कर आज 678 हो गई है। जबकि 637 कोरोना संक्रमितों का जिले में ही इलाज चल रहा है। इधर संक्रमण से ठीक हो चुके
42 लोगों को सोमवार को डिस्चार्ज भी किया गया है , जिससे डिस्चार्ज लोगों की तादाद अब 4390 हो गई है । अभी 465 पॉजिटिव लोग होम आइसोलेशन में, 72 लोग एल - 2 वार्ड में है। अभी तक 171840 लोगों के सैंपल लिए जा चुके है, जिसमे 168463 लोगों के रिजल्ट आ गए है, जबकि 3377 सैम्पलों के रिजल्ट का इंतज़ार है । वहीं इससे पहले सोमवार को सबसे ज्यादा 93 लोग कोरोना से संक्रमित निकले थे ।


No comments:
Post a Comment