बाइक पर बैठी महिला हुई घायल
शिकोहाबाद, विकास पालीवाल । बाइक पर बैठाकर अपनी बहन को फिरोजाबाद ट्रामा सेंटर से दवा दिलाकर लौट रहे युवक की बाइक को भूड़ा नहर के समीप पीछे से तेज़ गति से आ रहे टैंकर ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई । हादसे की जानकारी होते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल भेज दिया, जबकि महिला को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया ।
शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला कटरा मीरा निवासी शमशुद्दीन (30) पुत्र जलालुद्दीन अपनी बहिन सलीना (26) को बाइक पर बैठाकर फिरोजाबाद से दवा दिला कर आ रहा था। उसकी बाइक भूड़ा नहर के समीप पहुंची, तभी पीछे से तेज गति से लहराते हुए आ रहे टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसा होते ही काफी दूर तक घिसटता हुआ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक टैंकर को छोड़ कर भाग गया। जानकारी होते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची । घायल महिला को शिकोहाबाद के जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। हादसे की जानकारी होते ही मृतक के परिवार में चीखपुकार मच गया। परिजन करुण क्रंदन करते हुए अस्पताल पहुंच गये । परिजनों ने बताया कि युवक एटा चौराहे पर बैल्डिंग की दुकान कर परिवार का भरण पोषण करता था ।


No comments:
Post a Comment