पैगम्बरे इस्लाम पर अभद्र टिप्पणी करने पर मुस्लिम समाज ने जताई नाराजगी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, April 10, 2021

पैगम्बरे इस्लाम पर अभद्र टिप्पणी करने पर मुस्लिम समाज ने जताई नाराजगी

नरसिंहानन्द सरस्वती के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग 

फतेहपुर, शमशाद खान । पैगम्बरे इस्लाम हजरत मुहम्मद स0अ0 पर हिन्दूवादी नेता नरसिंहानन्द सरस्वती द्वारा की गयी अभद्र टिप्पणी से मुस्लिम समुदाय में बेहद नाराजगी व्याप्त है। लगातार नरसिंहानन्द के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है। शनिवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध दर्ज कराते हुए कोतवाली पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को सम्बोधित एक ज्ञापन कोतवाल को सौंपकर नरसिंहानन्द के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग की। 

मुस्लिम समुदाय के चैधरी मंजर यार के नेतृत्व में शनिवार को बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्र हुए। नारेबाजी करते हुए सभी लोग कोतवाली पहुंचे और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए पुलिस अधीक्षक को सम्बोधित एक ज्ञापन कोतवाल सतेन्द्र सिंह को सौंपकर बताया कि दो अप्रैल को दिल्ली प्रेस क्लब में नरसिंहानन्द सरस्वती ने

कोतवाल को ज्ञापन सौंपते मुस्लिम समुदाय के लोग।

अपने भाषण में मुस्लिम समुदाय के पैगम्बर हजरत मुहम्मद स0अ0 के विषय में गलत व अशोभनीय शब्दों का प्रयोग कर उनकी शान में गुस्ताखी की थी। जसे मुस्लिम समुदाय व समस्त शांतिप्रिय नागरिक बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर सकते। कहा कि तथाकथित व्यक्तियों को किसने देश की शांति, अमन व भाईचारे को खतरा पैदा करने का हक दिया है। ज्ञापन में कहा गया कि पूर्व में उपरोक्त व्यक्ति द्वारा पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डा0 एपीजे अब्दुल कलाम के विषय में भ्रामक व अपमान जनक बातें की थी। उनको पाकिस्तान का एजेन्ट व आतंकवादी कहा था। जिससे समस्त भारतवासियों की भावनाओं को ठेंस पहुंची थी। ऐसे पागल मानसिकता व सनकी व्यक्ति के विरूद्ध देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाये। जिससे देश व शहर में अमन, शांति व न्याय कायम रहे। इस मौके पर सुहैल अहमद हेमू, ओवैस फारूकी, इरशाद, शोएब खान, सईद खान, आसिफ, रईस अहमद, अमान खान, शाहिद, शरीफ अहमद, फुरकान अहमद, अनवार अहमद, पप्पू, सुहैल फारूकी, अजान खान, शादाब, साजिश हुसैन, उजैर खान सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages