मास्टर ट्रेनर ने ईवीएम, वीवी पैट व कंट्रोल यूनिट की दी जानकारी
फतेहपुर, शमशाद खान । विधानसभा चुनाव 2022 को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शिता व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने अधीनस्थों की बैठक लेकर सभी बूथों को मूलभूत सुविधाओं से लैस किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में मास्टर ट्रेनर ने ईवीएम, वीवी पैट व कंट्रोल यूनिट की विस्तार से जानकारी देकर प्रशिक्षण दिया।
| सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों की बैठक लेतीं डीएम अपूर्वा दुबे। |
विकास भवन सभागार में सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेटों की बैठक आयोजित हुई। डीएम ने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट बूथ एवं मार्ग का नजरी नक्शा बनाएं, कौन सा बूथ क्रिटिकल है उसको चेक करें। मॉडल बूथ का प्रयास करें। जिम्मेदार लोगों से समन्वय बनाएं। सेक्टर मजिस्ट्रेट बूथ का भ्रमण करें। एक सप्ताह के अंदर आरओ को रिपोर्ट प्रेषित करें। एक सेक्टर मजिस्ट्रेट के पास 10 से 14 पोलिंग सेंटर होते हैं। इसलिए सेक्टर मजिस्ट्रेट हर बूथ को देख उसकी मूलभूत सुविधाएं बाउंड्रीवॉल, बिजली, पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। ताकि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित करते हुए कहा कि निष्पक्ष रुप से निर्वाचन का कार्य करें। जिला विद्यालय निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण निर्वाचन से पूर्व क्या-क्या तैयारी हमें करनी है उसको लेकर यह प्रशिक्षण दिया गया। सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं जोनल मजिस्ट्रेट की भूमिका निर्वाचन की अधिसूचना जारी हो जाने के बाद और महत्वपूर्ण हो जाती है। मास्टर ट्रेनर ने ईवीएम, वीवी पैट, कंट्रोल यूनिट आदि के बारे में विस्तार से जानकारी देकर तकनीक के बारे में भी बताया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) विनय कुमार पाठक, अपर जिलाधिकारी न्यायिक धीरेंद्र प्रातप सिंह, उप जिलाधिकारी सदर, बिन्दकी, मुख्य चिकित्साधिकारी, परियोजना निदेशक महेंद्र प्रसाद चौबे, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं जोनल मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment