चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। तीन माह से वेतन न मिलने पर पशु विभाग के दो चिकित्सक परिवार समेत आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। कहा कि आर्थिक स्थित नाजुक है। बुधवार को मुख्यालय के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय प्रांगण में ग्राम लमियारी के पशु चिकित्सक वृंदावन व पशु चिकित्सा अधिकारी सरधुआ डा. संजय सिंह वेतन की मांग को लेकर परिवार सहित आमरण अनशन पर बैठ गए। बताया कि वेतन न मिलने के चलते आर्थिक समस्याएं
| अनशन पर बैठे चिकित्सक। |
उत्पन्न हो गई है। अक्टूबर माह से अभी तक वेतन नहीं मिला। शासन ने तीन नवंबर 2021 को बजट स्वीकृत कर दिया है। बजट की स्वीकृति के उपरांत भी दोनों चिकित्सकों का वेतन नहीं मिल पा रहा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से मौखिक और लिखित रूप से मांग की जा चुका है, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। इस मौके पर डा. सीएमएस पाल, डा. कुलदीप सिंह, डा. वीरेंद्र सिंह के अलावा अन्य सहयोगी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment