दुग्ध संघ को जमीन उपलब्ध कराते हुए करें निस्तारण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, November 16, 2022

दुग्ध संघ को जमीन उपलब्ध कराते हुए करें निस्तारण

आयुक्त ने बैठक के दौरान दिए निर्देश

बांदा, के एस दुबे । मयूर भवन सभागार में विकास प्राधिकरण एवं दुग्ध संघ कर्वी चित्रकूट की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आयुक्त आरपी सिंह ने दुग्ध संघ की 1197 वर्ग मीटर क्षेत्रफल को पूरा किए जाने के लिए राजस्व विभाग एवं विकास प्राधिकरण तथा दुग्ध संघ की संयुक्त टीम गठित करने के निर्देश दिए। कहा कि मौके पर जाकर दोनो पक्षों की कब्जे की जमीन का सर्वेक्षण कार्य कर जमीन की कमी, अधिकता की जांच कर सर्वेक्षण एवं निरीक्षण

बैठक में जानकारी हासिल करते आयुक्त आरपी सिंह

रिपोर्ट के साथ की गई। पैमाइश के आधार पर संबंधित पक्ष दुग्ध संघ को जमीन उपलब्ध कराते हुए समस्या का निस्तारण किया जाए। ताकि नवीन डेरी प्लांट का निर्माण कार्य और विकास प्राधिकरण आवासीय परियोजना की निर्माण की कार्यवाही की जा सके। मालुम हो कि दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड कर्वी चित्रकूट की नरैनी रोड के दुर्गध अवशीतन केंद्र परिसर में नवीन डेरी प्लांट के निर्माण कार्य में 1197 वर्ग मीटर क्षेत्रफल भूखंड के कम होने के कारण डेरी प्लांट का निर्माण मानचित्र स्वीकृति में बाधा उत्पन्न हो रही है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages