गंगा घाट की साफ-सफाई कर स्वच्छता का दिलाया संकल्प - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, November 3, 2022

गंगा घाट की साफ-सफाई कर स्वच्छता का दिलाया संकल्प

खागा/फतेहपुर, शमशाद खान । राष्ट्रीय नदी दिवस की पूर्व संध्या पर तहसील क्षेत्र के नौबस्ता घाट पर जगह-जगह फेंके गए कूड़े कचरे को बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय ने उनके सही स्थान तक पहुंचाया। घाट पर श्रमदान के बाद वहां उपस्थित पर्यटकों और आम लोगों को गंगा और घाटों स्वच्छ रखने की शपथ भी दिलाई गई। पतित पावनी मां गंगा की अविरल धारा को निर्मलता के साथ बहने और उनको हमेशा स्वच्छ रखने के लिए सभी संकल्पबद्ध हुए। गंगा मैया की जय के बीच प्रवीण पाण्डेय के नेतृत्व में सभी ने सबका साथ हो, गंगा साफ हो के नारे

नौबस्ता घाट में गंगा की सफाई करते बुदेलखण्ड समिति के पदाधिकारी।

संग प्रत्येक भक्त  को गंगा स्वच्छता से जुड़ने की अपील की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि गंगा सफाई अभियान के लिए युवाओं और माताओं-बहनों का उत्साह मां गंगा के लिए बड़ा लाभकारी है। स्वच्छता की प्रतिबद्धता के लिए संकल्प, साफ-सफाई और जागरूकता से अपनी गंगा नित निर्मलीकरण की ओर अग्रसर होंगी। आयोजन का मूल उद्देश्य गंगा से सबको जोड़ना है। उन्होंने कहा कि गंगा स्वच्छता के लिए जन सहभागिता बहुत जरूरी है। आयोजन में प्रमुख रूप बुंदेलखंड राष्ट्र समिति, गंगा समग्र, दोआबा, शिशु मां, पंडित सूर्यपाल शिक्षण न्यास के समाज सेवी, पर्यटक, श्रद्धालु रहें।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages