कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, November 3, 2022

कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा

मोदी मंदिर फूआ कुआं में कार्तिक मास के अवसर पर हो रहा आयोजन

बांदा, के एस दुबे । शहर के फूटा कुआं स्थित मोदी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कार्तिक मास के अवसर पर किया गया। इसके पूर्व गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल पर पहुंची। कथाव्यास ने कथा का शुभारंभ किया। शुक्रवार से श्रीमद्भागवत गीता की कथाओं का कथा व्यास के द्वारा बखान किया जाएगा।

कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु

शहर के मांदी मंदिर फूटा कुआं में कार्तिक मास के शुभ अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों में भ्रमण करते हुए कथा स्थल
कथा सुनाते कथावाचक नवलेश महाराज

पहुंची। वहां पर श्रीमद्भागवत कथा व्यास पंडित नवलेश दीक्षित चित्रकूट ने कथा का शुभारंभ किया। कथा के आयोजक सान्ध्वी ब्यूटी पार्लर लक्ष्मी गुप्ता हैं। प्रतिदिन कथा दोपहर दो बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगी। 10 नवंबर को पूर्णाहुति के साथ भंडारे का आयोजन किया जाएगा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages